कुपोषण का अंत करना जरुरी (Needs to end malnutrition)
हाल ही में लगातार कुछ ग्रामीण क्षेत्रो में कुपोषण के कारण नन्हे मासूम बच्चो की जान गयी है । यह बड़ी विडम्बना है की जहा हमारा देश विकाशशील है , डिजिटल भी हो रहा है , फिर भी कुछ राज्यो में गरीबी जस की तस बनी हुई है कुछ जगहों पर तो ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को दो वक़्त की रोटी भी नसीब नही हो रही है , और इसका परिणाम हमे कुपोषण के रूप में देखने को मिल रहा है । कुपोषण के ज्यादातर मामले नन्हे बच्चो में देखने को मिले है, समझ नही आता की इन मासूमो की ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? बच्चे के माता पिता जिन्होंने इसे संतुलित आहार और उचित देखभाल नही की? या सरकार जो अब तक लोगो को दो वक़्त की रोटी उपलब्ध नहीं करा पायी ? या फिर वो लोग जो सरकार की योजनाओ को जरुरत मंदो तक पहुँचाने में नाकाम रहे? जो भी हो पर अब हालात को सुधारना चाहिए। माता पिता को भी इतना सक्षम तो बनना चाहिए की वो अपने बच्चो को पाल सके उन्हें कुपोषण से बचा सके और अपने बच्चे को और खुद भी संतुलित आहार या उचित पोषण ले सके । वही सरकार को भी गरीबी हटाने की दिशा में और भी कार्य करने चाहिए , ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराकर बेरोजगारी और गरीबी को दूर करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोग काफी हद तक निरक्षर भी होते है इसलिए उन्हें संतुलित आहार के प्रति जागरूक बनाने की भी जरूरत है । मूलरूप से कहा जाये तो गरीबी हटाने और जागरूकता लाने से कुपोषण का अंत किया जा सकता है l
Recently, teenage innocent children have lost their lives due to malnutrition in some rural areas. It is a big irony that where our country is developing, it is also going digital, yet poverty continues to prevail in some states, in some places the people of rural areas are not getting any bread for two times, and We are seeing the result of this as malnutrition. Most of the cases of malnutrition are seen in young children, do not understand who is responsible for such a situation of these innocent people? Parents of the child who did not give it a balanced diet and proper care? Or the government which has not been able to provide bread to people for two days? Or those people who failed to bring the government's plans to the need level? However, the situation should be rectified now. Parents should also be able to raise their children so that they can protect them from malnutrition, and to get balanced nutrition or proper nutrition to their child and themselves. The same government should also do more work towards poverty reduction, unemployment and poverty should be eliminated by providing maximum employment. People living in rural areas are also largely illiterate, so there is a need to make them aware of balanced diet. Basically, malnutrition can be eradicated by removing poverty and bringing awareness.


Comments
Post a Comment